BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की अपनी चौथी लिस्ट, इन उम्मीदवारों को मिले टिकट
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर BJP ने अपनी चौथी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 16 उम्मीदवारों को जगह दी गई है।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर BJP ने अपनी चौथी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 16 उम्मीदवारों को जगह दी गई है।
अरविंद केजरीवाल की रिमांड लेकर ईडी तेलंगाना की नेता के कविता और केजरीवाल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने वाली है। ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, ये जांच 100 करोड़ रुपये के रिश्वत से जुड़ी है।
‘अपने कृत्यों के कारण गिरफ्तार हुए केजरीवाल’, दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे
त्रिपुरा में इस बार लोकसभा चुनावों में दोनों ही सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है क्योंकि सूबे के 72 साल के चुनावी इतिहास में लेफ्ट और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी में ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज का नाम सामने आ रहा है। कपिल राज हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने वाली टीम में भी शामिल थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी ने कथित तौर पर विवादित बयान दिया था। इस मामले पर सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है। बता दें कि राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया गया है।
तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि को फटकारते हुए CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने के बाद गवर्नर कैसे कह सकते हैं कि उनका फिर से मंत्रिमंडल में शामिल होना संवैधानिक नैतिकता के विरुद्ध है?
आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग में इसरो ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो ने री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ का सफल परीक्षण किया। इस दौरान पुष्पक ने ऑटोमैटिक तरीके से रनवे पर लैंडिग किया।
लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न सियासी दलों के नेताओं ने अपने चुनावी कैंपेन में तेजी ला दी है और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बातों को पहुंचाने में लगे हैं। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
केजरीवाल की कानूनी टीम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया लेकिन वहां भी उनको कोई राहत नहीं मिली। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है।
पीएम नरेंद्र मोदी भूटान के दौरे पर रवाना हुए हैं। यहां पीएम मोदी दो दिनों तक रहेंगे। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी की भूटान यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। दरअसल पूर्वी भारत में मौसम खराब होने के कारण पीएण मोदी की यात्रा को टाल दिया गया था।